{"_id":"57e416bc4f1c1b0222a83baf","slug":"the-people-angrya-agaist-uri-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
शाहगंज में आतंकवाद का पुतला फूंकते कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद को पूरे विश्व में बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहगंज तिमुहानी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। उधर दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन ने शहीदों के सम्मान एवं शोक में भारत बंद का समर्थन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मोहम्मद सेराज हुसैन ने कहा कि आए दिन भारतीय सैनिकों की हत्या व सीज फायर का उल्लंघन करना पाकिस्तान की आदत सी पड़ गई है। जिसका यदि कड़ाई से जवाब न दिया गया तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।
अब आवश्यकता है कि पाकिस्तान को नियंत्रण में रखने के लिए उस सभी विकल्पों को आजमाना जरूरी हो गया है। पुतला दहन करने वालों में प्रमोद कुमार पांडेय, मेराज खां, राहुल सिंह, इरसान खां, पंकज मिश्रा, महबूब खां, रिजवान अंसारी, चन्द्रशेखर सिंह, विकास श्रीवास्तव, अनिल पाठक आदि शामिल रहे। उधर दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन ने शहीदों के शोक और सम्मान में उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के बुधवार को भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया। अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने कहा कि अब समय आ गया है, पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की जरूरत है। इस मौके पर राजेश देव पांडेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, उमापति पांडेय, फैजान अंसारी, जनार्दन पांडेय, मकसूद अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
डाला प्रतिनिधि के मुताबिक-उडी़ में भारतीय जवानों पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को डाला शहीद स्थल पर युवा छात्रों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। युवाओं ने कहा कि देश कि आन, बान, शान की रक्षा करने वाले सैनिक अपनी जान न्योछावर कर देश की रक्षा करते हैं। उनके साथ इस तरह की कायरता पूर्ण कार्रवाई करने वाले पाकिस्तान को छात्र कभी मांफ नहीं करेंगे। पुतला दहन करने वालों में सोनू पाठक, सोनू तिवारी, ओम प्रकाश ओमू आदि शामिल रहे।