फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Motorcycle runs over villagers sitting by the roadside; one dead, four injured.

Sonebhadra News: सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों पर चढ़ी बाइक, एक की मौत, चार घायल

Sun, 11 Oct 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle runs over villagers sitting by the roadside; one dead, four injured.
बाइक की टक्कर से मृत बाबू की फाइल फोटो। -
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क पुलिस चौकी अंतर्गत बबुरी गांव में शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच युवक घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाबू प्रसाद (28) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बबुरी निवासी शंभू प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा बाबू प्रसाद गांव के विकास (22), अजीत (22), सूरज चौहान (25) और संजय (35) के साथ शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर के पास सड़क किनारे बैठा था। इसी दौरान गांव का ही रंजीत तेज रफ्तार बाइक लेकर आया और पांचों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी घायल हो गए। बाबू के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, विकास का एक हाथ और सूरज का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बाइक कब्जे में लेकर चौकीदार को सौंप दी। बाबू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। अपराध निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बाइक चालक रंजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बाइक की टक्कर से मृत बाबू की फाइल फोटो। -

बाइक की टक्कर से मृत बाबू की फाइल फोटो। -

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed