फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees thronged river ghats and water bodies, paying homage to their ancestors by performing Pind Daan

Sonebhadra News: नदी घाटों और सरोवरों पर उमड़े श्रद्धालु, पिंडदान कर पूर्वजों को किया नमन

Sun, 11 Oct 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged river ghats and water bodies, paying homage to their ancestors by performing Pind Daan
विंढमगंज क्षेत्र के सततवाहिनी नदी के तट पर पितृ विसर्जन करते श्रद्धालु।  स्रोत जागरूक पाठक
सोनभद्र/चोपन/विंढमगंज। पितृपक्ष के अंतिम दिन शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या पर जिले के विभिन्न नदी घाटों, सरोवरों और तालाबों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया। पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना से पिंडदान किया गया। कई स्थानों पर ब्राह्मणों को भोजन कराकर यथाशक्ति दक्षिणा भी दी गई। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब, अकड़हवा पोखरा, पुसौली स्थित तालाब और बरकरा पोखरा समेत अन्य जलाशयों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूर्वजों का स्मरण किया। जौ के आटे, जौ, तिल और अक्षत से बने पिंड कुश के साथ अर्पित कर पितरों का पूजन किया। इसके बाद ब्राह्मण भोज कराया गया। चोपन में सोन नदी के तट पर लोगों ने स्नान कर पितरों का तर्पण किया। शाम को गोधूलि बेला में पितरों के निमित्त दीपदान किया गया। वहीं, विंढमगंज क्षेत्र में सततवाहिनी नदी के तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दर्जनों परिवारों ने पिंडदान, तर्पण और पितृ पूजन किया। पुरोहित राजू रंजन तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं ने पिंड और दीप प्रवाहित कर पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति की कामना की। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed