{"_id":"583b14a84f1c1b3e340881f4","slug":"the-output-of-the-project-is-to-improve-anpara","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा परियोजना के उत्पादन में हुआ सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा परियोजना के उत्पादन में हुआ सुधार
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सेक्टर की सबसे बड़ी परियोजना की तीन दिन पूर्व ट्यूब लीकेज के चलते बंद हुई पांच सौ मेगावाट वाली पांचवीं इकाई शनिवार की रात आठ बजे और 210 मेगावाट वाली दूसरी इकाई रविवार की सुबह 11 बजे उत्पादन पर ले ली गई। दोपहर बाद दोनों इकाइयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू हो गया। इसके साथ ही परियोजना का उत्पादन 1100 मेगावाट से बढ़कर 1800 मेगावाट के इर्द-गिर्द पहुंच गया।
2630 मेगावाट वाली अनपरा परियोजना में 210 मेगावाट की तीन और पांच सौ मेगावाट की छह इकाइयां स्थापित हैं।
इसमें तीसरी इकाई वृहद अनुरक्षण पर है। पांच सौ मेगावाट वाली सातवीं भी एक पखवारे से अधिक समय से अनुरक्षण में चल रही है। तीन दिन पूर्व पांच सौ मेगावाट वाली पांचवीं और इसके कुछ घंटे बाद 210 मेगावाट वाली दूसरी इकाई ट्रिप कर गई थी। इससे परियोजना का उत्पादन लुढ़ककर 11 सौ मेगावाट के इर्द-गिर्द आ गया था। ट्यूब लिकेज दुरुस्त कर पांचवीं इकाई को शनिवार की रात और दूसरी इकाई को रविवार को उत्पादन पर ले लिया गया। दोपहर बाद तीन बजे के करीब दोनों इकाइयों से लगभग पूर्ण क्षमता से उत्पादन भी शुरू हो गया।
इसके साथ ही परियोजना का उत्पादन बढ़कर 1800 मेगावाट के करीब पहुंच गया। वहीं राज्य सेक्टर का भी कुल बिजली उत्पादन 29 सौ मेगावाट से बढ़कर 36 से 37 सौ मेगावाट के बीच पहुंच गया। सीजीएम अनपरा त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि दोनों इकाइयों को पूर्ण क्षमता से उत्पादन पर चलाया जा रहा है। सातवीं इकाई को भी लाइटअप की प्रक्रिया जारी है। एक-दो दिन में इस इकाई से भी उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है। वहीं तीसरी इकाई को सप्ताह के अंत तक उत्पादन पर आने की संभावना जताई जा रही है।