फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The organization will field only party workers in the Panchayat elections: Manoj

पार्टी कार्यकर्ताओं को ही पंचायत चुनाव लड़ाएगा संगठन : मनोज

Sun, 22 Mar 2026 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
The organization will field only party workers in the Panchayat elections: Manoj
रॉबर्ट्सगंज सिंचाई डाक बगला में बैठक करते सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदा​धिकारी। स्रोत स्वय
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई डाक बंगले में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडेय की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि राजेंद्र पटेल ने पंचायत चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कार्यकर्ता ही होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जनचौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा के साथ संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री व विंध्याचल मंडल प्रभारी राजेंद्र पटेल और विशिष्ट अतिथि मंडल प्रमुख महासचिव विकास प्रजापति रहे। बैठक के दौरान सत्यनारायण मौर्य को जिला मीडिया प्रभारी, सुरेंद्र सोनी को जिला उपाध्यक्ष, विजेंद्र मिश्रा को जिला महासचिव और विजय चौहान को जिला सचिव बनाया गया।

इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनमती, मंजू देवी, पुष्पा, बेबी, अरुण कुमार पासवान, लालबहादुर, अजय कुमार, राजकुमार, शेष मड़ी, अनुराग बियार, अनिल कुमार सिंह, राजू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed