{"_id":"6585bb9886acb00d8e0dd666","slug":"the-opposition-roared-unitedly-against-the-government-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-7304-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सरकार के खिलाफ एकजुट होकर गरजा विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सरकार के खिलाफ एकजुट होकर गरजा विपक्ष
विज्ञापन
सोनभद्र। विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया गठबंधन के दलों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए सभी 146 निलंबित सांसदों को बहाल करने की मांग की। तहसीलों पर भी पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में बोलना और सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। सत्ता के दम पर सरकार चाहे जितना भी कुचलने की कोशिश करे, लेकिन विपक्षी दल लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई हर कीमत पर लड़ेगी। इसे किसानों मजदूरों नौजवानों अल्पसंख्यकों व्यापारियों और आम जनमानस से कोई लेना देना नहीं है। सरकार अपने रवैया में सुधार नहीं लाती तो हम लोग जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, आप जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अशोक कनौजिया, कांग्रेस पार्टी के बृजेश तिवारी, राष्ट्रीय लोकदल के संतोष पटेल, संतोष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
घोरावल: इंडिया गठबंधन के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत भाकपा (माले) ने तहसील मुख्यालय पर मार्च एवं प्रदर्शन किया। अभाकिस के जिला संयोजक नंदलाल यादव आदि ने सरकार पर संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। जातीय जनगणना, महिलाओं का यौन शोषण, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा के मुद्दों को उठाया। राष्ट्रपति के नाम दो सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।