फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The off for Jalabhishek

जलाभिषेक के लिए हुए रवाना

Sun, 23 Aug 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 23 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
The off for Jalabhishek
सावन के आखिरी सोमवार को शिवद्वार में जलाभिषेक के लिए लाखों कांवरियां रवाना हुए। हजारों डाक बम कांवरिया शाम करीब चार बजे विजयगढ़ दुर्ग से जल लेकर दौड़ते हुए शिवद्वार बढ़ चले।
विज्ञापन


इन कांवरियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस चौकन्ना रही। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम कांवरियों के साथ पेट्रोलिंग कर ही रही थी साथ ही चिकित्सकीय टीम भी जगह-जगह पर कांवरियों के उपचार के लिए तैनात थी। सुरक्षा के मद्देनजर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रूट डायवर्ट कर यातायात एक तरफा कर दिया गया है।
विज्ञापन


विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर और मिर्जापुर स्थित गंगा नदी से चिलचिलाती धूप में कांवरिया जल लेेकर बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है का जयकारा लगाते हुए गुप्तकाशी के लिए रवाना हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की दोपहर करीब दो बजे गुप्तकाशी में कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। डाक बम हाथों में डंडा और मुंह में सीटी लेकर दौड़ रहे थे।

राबट्र्सगंज के धर्मशाला चौक पर पप्पू जायसवाल, राजू, पवन, राजन ने डाक बम को फल वितरण किया। कम्हारी, कथी में डाक बम को फल और दवा वितरित की जा रही थी।

शाहगंज मेें मां शिव देवी महाविद्यालय के प्रबंधक जय प्रकाश पांडेय की ओर से फल वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विजयगढ़ दुर्ग से शिवद्वार तक फोर्स तैनात है।

सीएमओ डा. एबी सिंह के निर्देश पर डाक्टरों की टीम भी कांवरियों की देख रेख के लिए लगी रही।शिवद्धार मेले के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक शंभूशरण यादव, घोरावल एसडीएम कैलाश सिंह, सदर एसडीएम हर्षदेव पांडेय, एएसपी रामयज्ञ यादव और


क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद विजयगढ़ दुर्ग से शिवद्वार तक अलग-अलग भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। एसपी शिव शंकर यादव के निर्देश पर कोतवाल केडी यादव चुर्क तिराहा और चंडी तिराहे पर ट्रकों के संचालन पर रोक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed