फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The miscreants snatched 50 thousand in broad daylight from the retired employee of Hindalco

हिंडाल्को के रिटायर्ड कर्मचारी से बदमाशों ने दिनदहाड़े छीने 50 हजार

Wed, 18 Aug 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched 50 thousand in broad daylight from the retired employee of Hindalco
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित रोडवेज डिपो के पास से बुधवार को बदमाशों ने हिंडाल्को के रिटायर्ड कर्मचारी से 50 हजार रुपये छीन लिए। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना पर एसपी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पास के एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। इसी आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिरपालपुर गांव निवासी पीड़ित कमला प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक राबर्ट्सगंज से पचास हजार रुपये अपने खाते से निकाले। बैंक से रुपये लेकर पैदल मुख्य डाक घर राबर्ट्सगंज पैदल रोडवेज बस स्टैंड के रास्ते से जा रहे थे। रास्ते में दोपहर करीब 12:50 बजे बाइक सवार दो युवक रुपये से भरे झोले को छीन फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि बाइक चलाने वाला हेलमेट और पीछे बैठा युवक गमछे से मुंह बांधा था। उधर, छिनैती की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग शुरू हो गई। एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार त्रिपाठी और कोतवाल सुबाष राय घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित से पूछताछ करने के साथ बदमाशों की तलाश में जुट गए। कुछ ही देर बाद एसपी पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी ने एएसपी और सीओ की अगुवाई में पांच टीमें घटना का खुलासा करने के लिए लगा दी है। एसपी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द बदमाशों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed