फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The journey of the capital will be easy from the new year, two new buses will be available

Sonebhadra News: नए साल से आसान होगा राजधानी का सफर, मिलेगी दो नई बसें

Mon, 26 Dec 2022 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
The journey of the capital will be easy from the new year, two new buses will be available
नए साल से राजधानी लखनऊ का सफर आसान होने वाला है। परिवहन निगम की तरफ से नए साल पर दो नई रोडवेज बसों की सौगात मिलने वाली है, जिसका संचालन जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज से लखनऊ के लिए की जाएगी। वहीं सोनभद्र डिपो की खटारा हो चुकी तीन बसों के नीलामी की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो में कुल 60 रोडवेज बसें है। परिवहन निगम से डिपो को कुल 12 नई रोडवेज की बसें मिलनी है। चार माह पूर्व दो नई बसें मिली है, जिसका संचालन हो रहा है। सोनभद्र डिपो को नए साल में दो नई रोडवेज की बसें मिलने वाली है। परिवहन निगम के अधिकारियों की मानें तो अगले महीने जनवरी में सोनभद्र डिपो को दो नई बसें मिलनी है, जिसका संचालन जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन से लखनऊ के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही तीन पुरानी बसों को नीलाम करने की प्रक्रिया चल रही है। आगे जैसे-जैसे पुरानी बसें नीलाम होंगी, वैसे-वैसे नई बसें सोनभद्र डिपो को मिलती रहेंगी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नामों पर होगी चर्चा
राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन (सोनभद्र डिपो) का नामकरण जिले के किसी एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर किया जाना है। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को होने जा रही बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नामों पर चर्चा होगी। एआरएम सीपी वर्मा के मुताबिक सौ से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामों की लिस्ट तैयार की गई है। इसमें से ही किसी एक एक नाम पर डिपो का नामकरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed