{"_id":"61672713ea45611d4d62e491","slug":"the-injured-died-during-treatment-sonbhadra-news-vns6171750105","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान घायल ने तोड़ा दम, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान घायल ने तोड़ा दम, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के धौकीनाला इलाके में सोमवार को हुई मारपीट में घायल राजेंद्र की उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल चार सगे भाइयों मेें से तीन आरोपियों को बुधवार को पुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
चौकी प्रभारी मनीष द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को धौकीनाला में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को इलाज के लिए पहले हिंडाल्को चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से भी युवक की स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टर ने उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था।
मंगलवार की देर रात युवक की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि म़ृतक के भाई सूरज कुुुमार पासवान की तहरीर पर सगे चार भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर खोज की जा रही थी। बुधवार की सुबह खाड़पाथर के समीप से नामजद आरोपी संजीव कुमार पासवान उसके भाई मुकेश पासवान, प्रीतम पासवान पुत्रगण विनय पासवान निवासी धौकीनाला को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार चौथे आरोपी संतोष की तलाश जारी है।