फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The high tension wire was lying broken in the field for two days, the farmer died due to electrocution

Sonebhadra News: खेत में दो दिन से टूटकर पड़ा था हाईटेंशन तार, करंट से किसान की मौत

Tue, 11 Jul 2023 01:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Jul 2023 01:56 PM IST
सार

अजय के खेत में ही ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन वाले पोल पर ट्रांसफार्मर लगा है, जो दिन पहले आंधी-बारिश वे दौरान टूट कर खेत मे गिर गया था। अजय ने ही इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को देते हुए आपूर्ति बंद करने और तार हटाने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
The high tension wire was lying broken in the field for two days, the farmer died due to electrocution
अजय शुक्ला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में मंगलवार की सुबह खेत मे टूटकर गिर हाइटेंशन तार की चपेटमे आने से किसान की मौत हो गई। पोल सहित तार दो दिन पहले खेत में गिरा था। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी आपूर्ति न बंद किए जाने से तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- BHU में हंगामा: प्रॉक्टोरियल टीम से छात्रों की नोकझोंक, दो छात्राएं घायल, एक सप्ताह से जारी है धरना
विज्ञापन

हरिहरपुर गांव निवासी अजय शुक्ला (47) मंगलवार की सुबह अपने खेत की ओर गए थे। इस दौरान वह दो दिन पहले आंधी में गिरे तार को अपने हाथों से समेटने लगे। इस दौरान वह तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। उन्हें करंट से छुड़ाकर परिजन आनन फानन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक अजय के खेत में ही ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन वाले पोल पर ट्रांसफार्मर लगा है, जो दिन पहले आंधी-बारिश वे दौरान टूट कर खेत मे गिर गया था। अजय ने ही इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को देते हुए आपूर्ति बंद करने और तार हटाने के लिए कहा था। सूचना देने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तार में करंट प्रवाहित होता रहा, जिसकी चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना के बाद रॉबर्ट्सगंज कोतवाली और शाहगंज थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ग्रामीण घटना के लिए विभागीय लापरवाही को कारण बता रहे हैं। मृतक किसान अजय शुक्ला को एक बेटा और एक बेटी है। बेटा शाहगंज में इंटर की पढ़ाई कर रहा है तो बेटी आंचल बीएससी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed