Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Long traffic jam at railway crossing even before Chhath vehicles left crawling

Sonebhadra News: छठ से पहले ही रेलवे क्रॉसिंग पर लगा लंबा जाम, रेंगते रहे वाहन

Sun, 15 Nov 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Long traffic jam at railway crossing even before Chhath vehicles left crawling
रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग जाम की वजह से वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद
सोनभद्र। छठ पूजा की तैयारियों के बीच शनिवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग पर एक बार फिर लंबा जाम लग गया। मालगाड़ी के गुजरने के लिए रेलवे फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मालगाड़ी गुजरने के बाद फाटक खुला, लेकिन इसके बावजूद जाम की स्थिति बनी रही। जोगियावीर मंदिर की ओर से गलत दिशा में वाहनों के प्रवेश करने से स्थिति और बिगड़ गई। देखते ही देखते जाम हाइडिल मैदान से जोगियावीर मंदिर और दूसरी ओर रेलवे स्टेशन होते हुए मेहुंडी नहर तक पहुंच गया। करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खरना के दिन सुबह लगे जाम में यात्रियों, मरीजों, स्कूली बच्चों और कचहरी जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे और वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, शाम को शाहगंज रजवाहा छठ घाट पर वेदी पूजन के लिए जाने वाले व्रतियों को भी जाम के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। जाम की सूचना पर यातायात कर्मियों, होमगार्ड और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई। रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन जाम लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में आरओबी निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप प्रजापति ने बताया कि ट्रेनों के गुजरने के दौरान थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बनती है। शनिवार को वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम लगा था। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से जल्द ही जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed