फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The groom was sitting in the mandap, the girlfriend arrived, the marriage broke

Sonebhadra News: मंडप में बैठा था दूल्हा, पहुंची प्रेमिका, टूटी शादी

Thu, 08 May 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The groom was sitting in the mandap, the girlfriend arrived, the marriage broke
मधुपुर (सोनभद्र)। इलाके के नागनार हरैया गांव में बुधवार की रात शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडप में बैठे दूल्हे की पत्नी वहां पहुंच गई। पहले से ही एक युवती से कोर्ट मैरिज के बाद युवक दूसरी शादी के लिए बरात लेकर पहुंचा था। लड़की वालों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में पंचायत के बाद विवाह में दिए गए सामान लौटाने पर मामला हल हुआ।
विज्ञापन

बताते हैं कि खलियारी से सटे बिहार के एक गांव से नागनार हरैया गांव में बरात आई थी। लड़की वालों ने बरात की भव्य अगवानी की। द्वारपूजा और जयमाल की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा मंडप में पहुंचा, तभी अचानक एक युवती वहां पहुंच गई। खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए दावा किया कि दोनों ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर लिया है। मामला गरमाते देख ज्यादातर बराती खिसक लिए। घटना से गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। सूचना पर सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दूल्हा, उसके पिता व शादी कराने वाले अगुवा को चौकी पर ले गई। वहां घंटों चली पंचायत के बाद बृहस्पतिवार को शादी में हुए खर्च और सभी उपहार वापस करने पर मामला हल हुआ। इसके बाद दूल्हे व उसके पिता को पुलिस ने छोड़ा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed