फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The farmers have been waiting for their turn for 15 days at the paddy purchasing center

धान क्रय केंद्र पर 15 दिन से किसान कर रहे अपनी बारी का इंतजार

Tue, 19 Jan 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
The farmers have been waiting for their turn for 15 days at the paddy purchasing center
ाबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी धान क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर ट्राली पर लदी धान की बोरी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। धान खरीद के लिए जिले में खुले सभी केंद्रों पर अब तक 20906 किसानों से करीब 111877 टन धान खरीद हो चुकी है। जिले में खुले सभी 81 केंद्रों पर एक बार में किसानों से 125 क्विंटल धान खरीद किया जा रहा है। मंगलवार को भी क्रय केंद्रों पर धान खरीद हुआ। क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए 15 दिन से नंबर लगाए किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी स्थित क्रय केंद्र पर धान लेकर पहुंचे कमोजी गांव के किसान सुनील दुबे का कहना है कि पहले से क्रय केंद्र पर भीड़ बढ़ गई है। धान तौल कराने के लिए किसानों ने 15 दिन से नंबर लगाए हैं। लसड़ी गांव के किसान लवकुश कहना है कि वे क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर-ट्राली पर धान लादकर तौल के लिए अपनी बारी का इंतजार किया जा रहा है। छुट्टा पशु किसानों का धान खराब कर रहे हैं। जैत गांव के किसान बासदेव का कहना है कि क्रय केंद्रों पर किसानों से अधिक व्यापारियों का धान खरीद हो रहा है। एक महीने से कई किसान नंबर लगाए हैं लेकिन अब तक उनकी बारी नहीं आई। क्रय केंद्र प्रभारी धान खरीद में अनियमितता बरत रहे हैं। मौसम बदलने से किसान चिंतित हैं। जिन किसानों के पास वाहन की व्यवस्था नहीं है, उन्हें ज्यादा दिक्कत हो रही है। गया रतवल साधन सहकारी समिति पर पहुंचे सांगो गांव के किसान प्रदीप पांडेय का कहना है कि धान खरीद धीमी गति से चल रही है। मौसम खराब होने से किसान परेशान हैं। वहीं इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी देवेन्द्र सिंह का कहना है कि क्रय केंद्रों पर कुल 1.15 लाख मीट्रिक टन धान खरीद किया जाना है। लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब 97.28 प्रतिशत धान खरीद हो गया है। 20906 किसानों से धान खरीद करके करीब 14112.680 लाख रुपये किसानों का भुगतान किया जा चुका है। अभी 6788.46 लाख रुपये किसानों का भुगतान किया जाना है। बकाया भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

20 दिन से धान खरीद का मिल रहा आश्वासन
करमा। किसान सेवा सहकारी समिति करमा धान क्रय केन्द्र पर 20 दिन से किसान धान खरीद का इंतजार कर रहे हैं। क्रय केंद्र पर 10 ट्रैक्टर-ट्राली धान तौल के लिए खड़े हैं। किसान प्यारेलाल ने बताया कि 20 दिन से हम धान लेकर आये हैं, लेकिन अभी तक तौल नहीं हो सकी है, सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। वहीं सचिव विनोद शंकर मौर्य ने बताया बोरा उपलब्ध है। क्रम से खरीद और तौल कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed