{"_id":"68e2c6ecb565d241a80e978a","slug":"the-decomposed-body-of-a-woman-missing-for-three-days-was-found-in-a-field-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-135430-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीन दिन से लापता महिला की सड़ी लाश खेत में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीन दिन से लापता महिला की सड़ी लाश खेत में मिली
विज्ञापन
दुद्धी। क्षेत्र के जाबर गांव में तीन दिन से लापता राजकुमारी (22) की सड़ी-गली लाश रविवार को खेत में पाई गई।
शव से तेज दुर्गंध निकलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य एकत्र किए। जाबर निवासी अमिताभ की पत्नी राजकुमारी दो अक्टूबर को सुबह वह अपनी सास चंपा देवी के साथ खेत में मवेशी बांधने गई थी। कुछ देर बाद सास घर लौट आई, जबकि राजकुमारी पीछे रह गई।
काफी देर तक वह घर नहीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को परिजनों ने कोतवाली दुद्धी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रविवार को सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर धान के खेत में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव काफी हद तक सड़ चुका था और उस पर कीड़े पड़ गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला का शव खेत में मिला है। संवाद