फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The culvert was damaged by rain, the villagers surrounded the MLA who reached the village.

Sonebhadra News: बारिश से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया, गांव पहुंचे विधायक को घेरा

Wed, 18 Sep 2024 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
The culvert was damaged by rain, the villagers surrounded the MLA who reached the village.
सोनभद्र सदर तहसील क्षेत्र के बेठिगांव, सिरपालपुर और लसड़ा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। निरीक्षण करने पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे का ग्रामीणों ने घेराव कर विरोध दर्ज कराया। विधायक ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चार-पांच गांव की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। बारिश की वजह से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। अब स्कूल जाने वाले बच्चे व बीमारी से जूझ रहे पीड़ित परिवार सहित प्रवासियों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बेठीगांव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी ने मामले से सदर विधायक भूपेश चौबे को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि आधे दर्जन गांवों के जाने के मुख्य मार्ग यही है, जिसे तत्काल निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे ने संबंधित पीडब्ल्यूडी के जेई को फोन कर मौके पर बुलाकर तत्काल पुलिया निर्माण व सड़क मरम्मत के लिए निर्देशित किया। सदर विधायक ने बताया कि संबंधित जेई को दिशा निर्देशित कर दिया गया है। जल्द से जल्द निर्माण कराने का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों को शांत कराया।

मौके पर ग्राम सभा लसड़ा के प्रधान प्रतिनिधि विमलेश पांडेय क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश कुमार मौर्या, अनिल तिवारी, अनिल पांडेय बबलू केशरी, संतोष कुमार, पंकज मिश्रा, विकास कुमार, विजय कुमार कनौजिया, मुन्ना कनौजिया, रवींद्र बिहार, प्रभु पासवान, राम अवध सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed