{"_id":"67e0444825ac8f8c720cb4a7","slug":"the-couple-was-identified-from-the-phone-number-written-on-the-veil-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-125968-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आंचल पर अंकित फोन नंबर से दंपती की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आंचल पर अंकित फोन नंबर से दंपती की शिनाख्त
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चेरुई पुलिस चौकी अंतर्गत मकरीबारी के पास लौवा बरिया के जंगल में शनिवार को मिले वृद्ध महिला-पुरुष के शव की शिनाख्त हो गई है। महिला की साड़ी के आंचल पर अंकित फोन नंबर से पहचान हुई।
मकरीबारी ग्राम पंचायत के लौवा बरिया जंगल में शनिवार की सुबह चरवारों को जंगल में पहाड़ियों के बीच खाई में एक पुरुष का शव दिखा। कुछ दूरी पर महिला का भी शव पड़ा था। सूचना पर चेरुई चौकी प्रभारी विनोद यादव ने छानबीन शुरू की।
महिला की साड़ी के आंचल पर अंकित फोन नंबर के जरिये रविवार को मृतकों की पहचान हुई। वे पति-पत्नी थे। मृतकों की पहचान नरायण और उनकी पत्नी पार्वती के रूप में हुई। दंपती का एक बेटा संजय है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। हालांकि पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से बीमार हो गया। वह 20 से 25 दिन पहले घर से लापता हो गया था। ऐसे में दंपती अपने पूर्व परिचित रामपुर बरकोनिया के मऊ कला गांव के बिरेनचुआं टोला स्थित एक ओझा के पास बेटे की जानकारी लेने आए थे। यहां पता चला कि ओझा की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद दंपती पैदल ही मारकुंडी के लिए निकले थे। मकरीबारी ग्राम पंचायत के लौवा बरिया जंगल में दोनों के शव मिले। शरीर पर चोट के निशान भी थे। रविवार को पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल सतेंद्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।