फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The country will not progress without the progress of women

Sonebhadra News: महिलाओं की तरक्की के बिना आगे नहीं बढ़ेगा देश

Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The country will not progress without the progress of women
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को जिले में नारी शक्ति का सम्मान हुआ। विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की तरक्की के बिना देश आगे नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन

उरमौरा स्थित डायट परिसर में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, विशिष्ट अतिथि नगर पालिक अध्यक्ष रूबी प्रसाद, सीडीओ जागृति अवस्थी, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार दोनों ही जगह महिलाओं को पूरा सम्मान दे रही है। इस मौके पर डीपीआरओ नमिता शरण, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की ओर से सहजौर में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में राज्यमंत्री संजीव गोंड, विधायक भूपेश चौबे, जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, रामशकल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए डॉ. अनुपमा सिंह, चेयरमैन रूबी प्रसाद, चित्रा जालान, कुसुम शर्मा, रंजना पांडेय, प्रिया सोनकर, मीनू चौबे, प्रतिभा कानोडिया, शालू केशरवानी, शीतल, रुकमिणी, निर्मला, उत्तरा त्रिपाठी आदि को सम्मानित किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय उरमौरा संगोष्ठी की। सभी छात्राओं को टी शर्ट व कैप का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, कवयित्री डॉ. रचना तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ. कल्पना सिन्हा ने छात्राओं को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
सुरक्षा के टिप्स बताए। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनमोल सोनी, जिला संयोजक मृगांक दुबे, नगर सह मंत्री धर्मेश पांडेय आदि उपस्थित रहे। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इनक्यूबेशन सेंटर में महिला दिवस समारोह में महिलाओं की भूमिका, सशक्तिकरण एवं उनके योगदान पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके सशक्तिकरण से ही देश की प्रगति संभव है। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर जीएस तोमर एवं कुलसचिव प्रोफेसर आमोद तिवारी ने शिक्षा और नवाचार में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. पीके वर्मा आदि मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में महिला पतंजति योग समिति और जागृति पावर वूमेन ग्रुप के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। डाॅ. वीणा सिंह, अनीता गुप्ता, डाॅ. मीनाक्षी सिंह के संयोजन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद और कवियित्री डाॅ. रचना तिवारी रहीं।
इस दौरान महिलाओं ने चम्मच दौड़, बैलेंसिंग दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में समाज की उन्नति में नारी की भूमिका विषय पर सुरसरी पांडेय, बीना गुप्ता, रीता गुप्ता ने विचार रखे। ममता गुप्ता, अनामिका सिंह, अंकिता केजरीवाल, अमृता सिंह, प्रतिमा मौर्या, निष्ठा, जाह्नवी ने नृत्य प्रस्तुत किया।

शिक्षा महिलाओं की प्रगति का आधार
डाला। गैर सरकारी संस्था उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन की ओर सलईबनवा समुदाय में महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम प्रबंधक अंकित मौर्य और कार्यक्रम समन्वयक तूलिका ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय सलईबनवा के इस वर्ष से आठवीं पास के दस चयनित विद्यार्थियों को उपक्रम के माध्यम से मेंटरशिप दिया जाएगा, जिससे वह अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रख सकें। ऑपरेशन लीड नूतन मेहरोत्रा, प्रधानाध्यापक श्लेष कुमार, सहायक अध्यापिका दीपू ज्योति, अरुण मौजूद रहे। संचालन प्रेमलता व कृष्णा ने किया।


महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
विंढमगंज ग्राम पंचायत बुटबेढवा स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम प्रधान तारा देवी व मीरा देवी गोंड के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। क्षेत्र की कई महिलाओं को रेल रोको संघर्ष समिति ने सम्मानित किया। पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा की पूरी गारंटी के साथ काम कर रही है। ग्राम प्रधान तारा देवी, कलावती देवी, रुक्मिणी देवी, कुंती, सुमन, पार्वती, बेला, सुनीता, सतवंती आदि को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेल रोको संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र एडवोकेट, अजय कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश रावत, अमरेश भारती, सूर्य प्रकाश, सुरेंद्र पासवान प्रधान, विक्लेश भारती, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे संचालन शांति देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed