फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The contractors did not meet the tender form furore

टेंडर फार्म न मिलने पर ठेकेदारों ने किया हंगामा

Mon, 29 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 29 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
The contractors did not meet the tender form furore
जिला पंचायत के बैरियर का ठेका आवंटित करने के लिए सोमवार को चार टेंडर फार्म बिके। कर्मचारियों ने ठेेकेदारों से कागजात जमा कराने के बाद उन्हें फार्म तत्काल देने से मना किया तो वे आगबबूला हो गए। हंगामा करते हुए ठेकेदार और उनके समर्थकों ने तत्काल फार्म न मिलने पर धरना देने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


 ठेकेदारों कहना था कि एमएमए और जिला पंचायत अध्यक्ष अपने चेहेते ठेकेदारों को ठेका देने के लिए नई साजिश कर रही है। हालांकि मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम हर्षदेव पांडेय ने फार्म दिलवा कर शांत कराया। सुरक्षा व्यवस्था में कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन


सुबह दस बजे से जिला पंचायत में इंजीनियर रामश्रय प्रसाद की देखरेख में टेंडर फार्म की बिक्री शुरू हुई। दोपहर 12 बजे तक चार ठेकेदारों ने फार्म के लिए आवेदन किया। कागजात लेने के बाद संबंधित कर्मचारियों ने ठेकेदारों से बोला कि उन्हें चार बजे फार्म मिलेगा। इतना सुनते ही ठेकेदार आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदारों का कहना था कि नया नियम नही चलेगा, फार्म तत्काल दिया जाए। इसी बीच भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी भी मौके पर पहुंच गए, जिससे मामला गरम गया। धर्मवीर तिवारी ने कहा कि पूर्व की तरह अपर मुख्य अधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष अपने चहेते ठेकेदार को ठेका देने की फिराक में ऐसा कर रहीं हंै।

 लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान धर्मवीर तिवारी ने मोबाइल के जरिए एडीएम मनीलाल यादव को हकीकत से अवगत कराया। सदर कोतवाल कपिल देव यादव ने ठेकेदारोें को समझा बुझा कर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नही मानें। एडीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी हर्ष देव पांडेय ने मौके पर पहुंच कर ठेकेदारों सेवार्ता की। एडीएम ने फार्म दिलवा कर मामला शांत कराया। उधर इंजीनियर रामश्रय प्रसाद ने बताया कि चार फार्म बिके  हैं।


उन्होंने   बताया कि फार्म बिक्री का समय एक दिन बढ़ गया है, इसलिए मंगलवार को भी फार्म की बिक्री होगी। बुधवार को टेंडर फार्मा डाला जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में शाहगंज एसओ राजेश यादव, महिला थानाध्यक्ष आशाराम गोयल, सदर चौकी इंचार्ज संतोष यादव, चुर्क चौकी इंचार्ज, चेरूई चौकी इंचार्ज मौजूद रहे। अपर मुख्य अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा लगाया गया आरोप गलत और निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed