फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Conmen so thoroughly befuddled woman that voluntarily removed and handed over her jewelry and cash

UP: ठगों ने उलझाया...महिला ने खुद उतारकर दे दिए गहने और नकदी, झोले में मिले ईंट-पत्थर; प्राथमिकी दर्ज

Sat, 28 Mar 2026 11:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 28 Mar 2026 11:39 PM IST
सार

Sonbhadra News: पिपरी क्षेत्र में महिला से ठगी का मामला सामने आया। होटल से निकलते ही दो ठगों ने बातों में फंसाकर उसे गुरुद्वारे की ओर ले जाकर गहने और तीन हजार रुपये ठग लिए। होश आने पर महिला को घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Conmen so thoroughly befuddled woman that voluntarily removed and handed over her jewelry and cash
पिपरी थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

UP Crime: पिपरी थाना क्षेत्र में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां होटल से नाश्ता कर बाहर निकली एक महिला को दो ठगों ने अपनी बातों में फंसाकर हजारों रुपये और गहनों से ठग लिया। घटना करीब सात दिन पहले की बताई जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, ईएसआई अस्पताल के पीछे वार्ड नंबर-2 निवासी बंधुई देवी 20 मार्च की सुबह करीब साढ़े 10 बजे रेणुकूट स्थित एक होटल में नाश्ता करने के बाद बाहर निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और बातचीत के बहाने अपने जाल में फंसा लिया। दोनों ने महिला को बहलाकर गुरुद्वारा की ओर ले गए, जहां उन्होंने किसी तरह का झांसा या कथित टोटका का सहारा लेकर महिला को भ्रमित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पीड़िता के अनुसार, वह कुछ समय के लिए अपनी सुध-बुध खो बैठी और ठगों के कहने पर अपने पहने हुए सभी गहने उतारकर उन्हें सौंप दिए। इतना ही नहीं, उसने अपने पास रखे करीब तीन हजार रुपये भी उन्हें दे दिए। ठगों ने चालाकी से महिला के झोले में गहनों और पैसों की जगह कागज और पत्थर भर दिए और मौके से फरार हो गए।

कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने अपने गले और कान को टटोला तो जेवर गायब थे। झोले की जांच करने पर उसमें कागज और पत्थर मिले। इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्तियों के झांसे में न आएं और सतर्क रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed