फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The car of a teacher going for election training collided with a parked truck.

Sonebhadra News: चुनाव की ट्रेनिंग में जा रहे शिक्षक की कार खड़े ट्रक में भिड़ी

Wed, 22 May 2024 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
The car of a teacher going for election training collided with a parked truck.
पिपरी थाना क्षेत्र के कुवारी गांव में स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह हुए एक हादसे में चुनाव की ट्रेनिंग में जा रहा शिक्षक घायल हो गया। उसे हिंडाल्को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के कुलडोमरी गांव में स्थित लोझरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक मनोज सिंह बुधवार की सुबह अपनी कार से चुनाव ट्रेनिंग के लिए अनपरा से राॅबर्ट्सगंज के लिए निकले थे। कुवारी गांव के समीप पहुंचते ही उनकी कार का अगला टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के किनारे खड़े एक ट्रक में जा भिड़ी। कार की गति तेज होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के दौरान अध्यापक ने सीट बेल्ट भी नहीं लगाया था, जिस कारण कार में लगा एयरबैग भी नहीं खुला। हादसे में शिक्षक को काफी चोट आई। मनोज ने बताया कि उन्हें जल्दी चुनाव संबंधी ट्रेनिंग में पहुंचना था। जिला मुख्यालय की दूरी ज्यादा होने के कारण वह कुछ तेज गति से कार चला रहे थे। इस वजह से यह हादसा हो गया। इस हादसे में अध्यापक के हाथ की एक उंगली टूट गई है और सिर व सीने पर भी चोट लगी है। राहगीरों ने शिक्षक को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed