फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The accident took his life before reaching his in-laws house.

Sonebhadra News: ससुराल पहुंचने से पहले ही हादसे ने ले ली जान

Thu, 23 May 2024 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
The accident took his life before reaching his in-laws house.
खनिज बैरियर पर चेकिंग से बचकर भाग रहे ट्रक की टक्कर से मृत टेंपो सवार युवक की बृहस्पतिवार को शिनाख्त हो गई। वह पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव का निवासी था। टेंपो से अपने ससुराल जा रहा था। घटना की खबर पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। उधर, इस हादसे में घायल अन्य पांच यात्रियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ के पास बुधवार की देर शाम पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में टेंपो सवार सलखन निवासी शांति (34), गुरमा निवासी उमाकांत (27), मारकुंडी निवासी रीता (35), रॉबर्ट्सगंज निवासी फुलवासी (36) व टेंपो चालक घायल हुए थे। एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद शव कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की खबर पाकर जिला अस्पताल पहुंचे पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर निवासी सावित्री ने मृतक की शिनाख्त अपने पति रामदास के रूप में की। रामदास दो भाइयों में बड़ा था। बुधवार की शाम वह चोपन के कुरहुल स्थित ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में हुए हादसे में उसकी जान चली गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सावित्री, बेटा संदीप, भाई लक्ष्मण सहित अन्य परिजन सदमे में हैं। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुटे रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे रहे। उधर, पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जांच से भागने के दौरान वाहनों से पहले भी हुए हैं हादसे
- एक साल पूर्व खान निरीक्षक के वाहन की चपेट में आई थी महिला
लोढ़ी स्थित खनिज बैरियर पर जांच से बचने के लिए वाहनों के भागने के दौरान यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले गत वर्ष ट्रक का पीछा करते हुए खान निरीक्षक के वाहन से दबकर एक महिला की मौत हो गई थी। कुछ माह पहले ही जांच से बचकर भाग रहा ट्रक चालक चुर्क मोड़ के पास वाहन छोड़कर कूद गया था, जिससे उसे गंभीर चोट आई थी। उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
कई अन्य मामले भी हैं। बावजूद इसके इस तरह के मामलों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग रहा। बताते हैं कि कागज में कोई न कोई कमी बताकर मोटा जुर्माना लगाने और चालक पर कार्रवाई की प्रवृत्ति आम है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। कहा कि मनमाने चेकिंग से लोगों में दहशत के कारण निर्दोष युवक की जान चली गई।

जिस ट्रक से हादसा हुआ, उसके पास परमिट भी था। जांच का इस कदर खौफ बना दिया गया है कि सभी वाहन चालक इससे बचने की कोशिश करते हैं। ऐसे कृत्यों से सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने खनिज विभाग पर मनमाने ढंग से वाहनों का पीछा कर चेकिंग तत्काल बंद कराने और इस मामले में खनन विभाग के दोषी अधिकारियों पर गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed