फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ten boxes of liquor recovered from grocery store, arrested

Sonebhadra News: किराना की दुकान से दस पेटी शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2023 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ten boxes of liquor recovered from grocery store, arrested
बीजपुर। आबकारी निरीक्षक रविनंदन कुमार के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार काे क्षेत्र में संचालित शराब व बीयर के दुकानाें की जांच की। इस दौरान टीम ने बकरिहवा गांव में किराना की दुकान से दस पेटी शराब बरामद की। शराब को मप्र से लाया गया था। एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

रविनंदन कुमार के नेतृत्व में टीम ने दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत शक्तिनगर ,अनपरा व बीजपुर क्षेत्र में अंग्रेजी, देसी व बीयर की दुकानों की जांच की। दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, शराब की शीशियों की रैंडम जांच, बैच नंबर व मैनुफैक्चरिंग तिथि की जांच कर उपभोक्ताओं से मूल्य के बाबत जानकारी ली। सभी दुकानों में सब ठीक मिला। देर शाम मुखबिर की सूचना पर बीजपुर थाना क्षेत्र के बकरिहवा के एक किराना की दुकान में बिक्री के लिए रखी दस पेटी शराब बरामद की। पेटी में कुल 425 शीशी देसी व विदेशी शराब थी। जांच में पता चला कि मध्य प्रदेश से बिक्री के लिए यह शराब लाई गई थी। आबकारी इंस्पेक्टर रविनंदन कुमार ने बताया कि महिला आरोपी मुनिया देवी निवासी बकरिहवा को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed