फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   teenager dies due to sky light

बिजली गिरने से किशोर की मौत, पिता बेहोश

Wed, 04 May 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Wed, 04 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
teenager dies due to sky light
बिजली - फोटो : अमर उजाला
जुगैल थाना क्षेत्र के जुगैल गांव में मंगलवार की शाम तेज आंधी के बाद आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आकर विनोद (13) की मौत हो गई जबकि उसके पिता कमला समेत दो लोग अचेत हो गए। तीनों जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। बुधवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। शाम करीब पौने पांच बजे चोपन विकास खंड क्षेत्र में अचानक मौसम का रुख बदला और आंधी चलने लगी। इसी बीच जुगैल जंगल में आसमान से गरज के साथ बिजली चमकने लगी। बारिश और बिजली से बचने के लिए जंगल में मवेशी चरा रहे और लकड़ी बीनने वाले पेड़ों का छांव ढूंढने लगे। इसी बीच बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से विनोद (13), छोटेलाल (36) झुलस कर गिर पड़े। जबकि बिजली के झटके से विनोद का पिता भी अचेत हो गया। इसी बीच गंभीर रूप से झुलसे विनोद ने दम तोड़ दिया। होश में आने पर झुलसे छोटेलाल और कमला विनोद के शव लेकर गांव में पहुंचे तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर संतोष यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था और वह कक्षा छह का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed