{"_id":"614b6b678ebc3e01445180b2","slug":"technical-assistants-staged-a-sit-in-shouting-slogans-sonbhadra-news-vns6131357135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राविधिक सहायकों ने दिया धरना, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राविधिक सहायकों ने दिया धरना, की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कृषि विभाग में कार्यरत सभी प्राविधिक सहायकों को कैडर रिव्यू किए जाने सहित 21 सूत्री मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आयोजित धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने बताया कि वेतन विसंगति दूर किए जाने, पदोन्नति व पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन, इस पर न तो विभाग और न ही सरकार ध्यान दे रहा है। इसके अलावा पदोन्नति, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, वर्तमान पदों का सृजन करते हुए प्राविधिक सहायकों को कैडर रिव्यू किए जाने की मांग की जा रही है।
कर्मचारियों ने विभाग में वर्ग तीन के रिक्त पदों पर भर्ती कराई जाए। अवशेष बीज, रसायन निस्तारण के लिए अस्थायी नीति बनाकर समयबद्ध किया जाए। प्राविधिक सहायकों को वाहन भत्ता, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए के ग्रेड पे 4600 राजपत्रित अधिकारी घोषित किए जाने की भी मांग की गई। इस मौके पर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष तेजबली सिंह, जिला मंत्री सर्वेश कुमार सैनी, संगठन मंत्री राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश पाल आदि मौजूद रहे।