फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teasing the teacher in the experimental examination

प्रयोगात्मक परीक्षा में शिक्षिका से की छेड़खानी

Fri, 26 Feb 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Teasing the teacher in the experimental examination
सोनभद्र। ओबरा तहसील क्षेत्र के एक बालिका विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान शिक्षिका के साथ कनिष्ठ सहायक द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। लिखित शिकायत के आधार पर स्कूल की प्रधानाचार्य ने मामले की जांच एक कमेटी से कराई, लेकिन पीड़िता इससे संतुष्ट नहीं थी। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक जल्द कमेटी गठित कर जांच कराएंगे।
विज्ञापन

ओबरा तहसील क्षेत्र के एक बालिका विद्यालय में 19 फरवरी को प्रयोगात्मक परीक्षा थी। स्कूल की एक शिक्षिका ने प्रधानाचार्य से शिकायत की और आरोप लगाया कि विद्यालय के एक कनिष्ठ सहायक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके पहले भी वह परेशान कर चुका है। लिखित शिकायत के आधार पर प्रधानाचार्य ने मामले की जांच स्कूल स्तर पर ही एक कमेटी से कराई। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई गई। इसकी आख्या भी जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दी गई। कहा कि शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि स्कूल में तैनात कनिष्ठ सहायक जो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध है ने उनके साथ अश्लील हरकत की है। इस मामले की जांच कराई गई और उससे लिखित माफीनामा भी लिया गया है। यह आख्या डीआईओएस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed