फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers were accused of sabotage by entering the house

घर में घुसकर शिक्षकों पर तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप

Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teachers were accused of sabotage by entering the house
पिपरी नगर निवासी एक महिला ने राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पूनम यादव ने थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके घर पर अन्य सदस्यों की गैरहाजिरी में जीआईसी के कुछ शिक्षक पहुंचे और उनसे दुर्व्यवहार किया। वहीं इस मामले में बृहस्पतिवार को सिविल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के प्रधानाचार्य बुलबुल मिश्र का कहना है कि शिक्षकों ने किसी से कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है। जल विद्युत निगम से राजकीय इंटर कॉलेज को आवंटित आवासों में कई लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। जिन्हें एक वर्ष से खाली करने के लिए नोटिस दिया जा रहा है। इसी संबंध में कुछ शिक्षक अपनी बात कहने एक आवास पर गए थे। मामले को दूसरा रूप देकर उलझाया जा रहा है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अशोक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री, माध्यमिक शिक्षा मंत्री व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जल्द आवास खाली कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed