फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers shout for salary

वेतन के लिए अध्यापकों ने भरी हूंकार

Tue, 12 Jul 2022 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers shout for salary
बकाया वेतन का भुगतान कराने की मांग को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस को उनके कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। इसके पूर्व शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। चेताया कि शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद दूसरे दिन चार माह से वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष शैलेश चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के अंतर्गत संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों (हाईस्कूल) में कार्यरत प्रधानाचार्य/शिक्षकों व कर्मचारियों को विगत कई माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। वेतन न मिलने के कारण शिक्षक आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। जबकि राजकीय इंटर कॉलेज के अध्यापकों एवं कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान हो रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज के समान वेतन मद से राजकीय हाईस्कूलों के अध्यापकों एवं कर्मचारियों का भी वेतन नियमित रूप से भुगतान किया जाए। प्रतिधिमंडल डीपी सिंह, मिथिलेश स्वामी, विवेकानंद मिश्र, अरविंद सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed