फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers should be inter-district transfers from designated districts

आंकाक्षी जिलों से शिक्षकों का हो अंतरजनपदीय तबादला

Thu, 21 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Teachers should be inter-district transfers from designated districts
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौपते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़े शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री मांगपत्र सौपा। इसके अलावा आकांक्षी जिलें से शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादला की मांग भी उठाई। बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र सौंपकर आकांक्षी जिले में कार्यरत शिक्षकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता देने व रिक्त पदों की पूर्ति करने की मांग किया।
विज्ञापन

महासंघ के जिला संयोजक अशोक कुमार त्रिपाठी, सह संयोजक इंदू प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को उत्तराखंड की भांति राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई गई है। कहा कि विभाग में शिक्षकों को बर्खास्त किए जाने का अधिकार बीएसए में निहीत है। इससे बीएसए के असंवैधानिक कृत्यों का विरोध करने वाले शिक्षक प्रतिनिधियों, शिक्षकों को इसका खामियाजा बर्खास्तगी के रूप में उठाना पड़ता है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरह बेसिक शिक्षा विभाग में भी शिक्षकों को बर्खास्त करने का अधिकार बीएसए की जगह एडी बेसिक या किसी अन्य उच्चाधिकारी को दिया जाए। इसके अलावा कई अन्य मांग भी उठाई गई है। इस दौरान अखिलेश मिश्रा मौजूद रहे। उधर प्राथमिक शिक्षक संघ, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ, अटेवा व नवोदय क्रांति परिवार ने प्राथिमिक विद्यालयों में कार्यरत पांच वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों के प्रमोशन के लिए बीएसए को ज्ञापन दिया। इस दौरान अशोक सिंह, महेंद्र जायसवाल, राजकुमार मौर्य, कमलेश गुप्ता, अखिलेश गुंजन, विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल यादव, श्रवण द्विवेदी, ददन, जटाशंकर यादव, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed