{"_id":"cc001d17c9f4b440138a79b81275e993","slug":"teachers-out-awareness-rally-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने निकाली दुर्घटना जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने निकाली दुर्घटना जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना रहित यातायात दिवस नौ जुलाई को मनाया जाना है। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने का कार्य बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों ने शुरू कर दी है। सोमवार को शिक्षकों ने राबर्ट्सगंज में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली और लोगों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर लौटी और फिर गोष्ठी की गई।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके बाद हुई गोष्ठी में अशोक ने कहा कि दुर्घटना से निजात के लिए सड़क पर सुरक्षित यातायात जरूरी है। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा।
खुद तो यातायात नियमों का पालन करना होगा और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना होगा। कहा कि वाहन चलाने से पूर्व ब्रेक, टायर तथा स्टेयरिंग की अच्छी तरह से जांच कर लें। ओवरटेक करने से पूर्व संकेत की प्रतीक्षा जरूर करें, क्योंकि जल्दबाजी में ओवरटेक दुर्घटना का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
गोष्ठी को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद राय ने कहा कि वाहन के प्रदूषण की नियमित जांच कराना चाहिए। सवारी वाहनों में अग्निशमन यंत्र लगवाना चाहिए और रात में वाहन चलाने से पहले डीपर, हेड लाइट, ब्रेक लाइट की जांच जरूर करा लें। यांत्रिक खराबी वाला वाहन न चलाएं। इस मौके पर घनश्याम सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, अरविंद दूबे, रामाश्रय, वंदना चौधरी, राजाराम जायसवाल, राजेश सिंह, फूल कुमारी मौजूद रहीं।
दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय दुद्धी के बच्चों ने सोमवार को बीआरसी से यातायात सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। इसे एबीआरसी शैलेश मोहन ने हरी झंडी दिखाई। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस मौके पर शकील अहमद, नीरज कन्नौजिया, संतोष कुमार सिंह, अब्बास अली मौजूद रहे। रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार एबीआरसी कार्यालय रामगढ़ से यातायात सुरक्षा जागरूकता रैली सोमवार को दोपहर में निकली।
रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र दत्त पांडेय, एसआई अवधनाथ यादव, शमशुद्दीन, हेमंत चौबे, जयश्री विश्वकर्मा मौजूद रहे।