फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers of council schools will be monitored

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की होगी निगरानी

Wed, 16 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers of council schools will be monitored
सोनभद्र। जिले के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सहायक अध्यापकों को देर से विद्यालय पहुंचना महंगा पड़ सकता है। लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को लगा दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारी ग्राम प्रधानों और शिक्षकों से फोन पर बात करेंगे। प्रधानाध्यापक और शिक्षक स्कूल आए हैं अथवा नहीं, स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प से कितना काम हुए आदि की जानकारी लेकर एक रजिस्टर पर दर्ज करें।
विज्ञापन

राबर्ट्र्सगंज, घोरावल, करमा, नगवां, चतरा, चोपन, बभनी, दुद्वी, म्योरपुर और कोन ब्लॉक क्षेत्र में परिषदीय 1804 प्राथमिक और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में करीब 5000 शिक्षक, 2500 शिक्षामित्र और 500 अनुदेशक कार्यरत हैं। कोविड-19 के चलते परिषदीय विद्यालयों में अभी पठन-पाठन शुरू नहीं हुआ है। लेकिन शिक्षक स्कूल पहुंच कर विभागीय कार्य निपटाने में जुटे हुए है। हालांकि नक्सल और दुरुह क्षेत्रों में तैनात कई शिक्षकों के समय से स्कूल नहीं पहुंचने की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंचने लगी है। बीएसए ने शिक्षकों की निगरानी शुरू करा दी है। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल का कहना है कि सभी खंड क्षेत्राधिकारियों को क्षेत्र के विद्यालयों में तैनात शिक्षक व शिक्षिकाएं विद्यालय कब जा रही है और वहां से कब वापस जा रहे हैं, क्या काम किए आदि बिंदुओं की मानिटरिंग करते रहने के लिए निर्देशित किया गया है। शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि समय से स्कूल पहुंचे। लापरवाह अध्यापकों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed