फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   teacher learning to drive car crushed two students in sonbhadra one died other critical condition

Sonbhadra News: खेल रही छात्राओं पर चढ़ाया कार, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; हादसे के बाद शिक्षिका फरार

Fri, 02 Aug 2024 03:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 03:21 PM IST
सार

Sonbhadra News: डायट परिसर में छात्राएं खो-खो खेल रही थीं। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया है। वहीं, शिक्षिका कार छोड़कर फरार हो गई। बेटी का शव देखकर परिजन बिलख पड़े।

विज्ञापन
teacher learning to drive car crushed two students in sonbhadra one died other critical condition
हादसे में घायल छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा स्थित डायट परिसर में कार चलाना सीख रही एक शिक्षिका ने दो छात्राओं को कुचल दिया। एक निजी स्कूल की दोनों छात्राएं वहां खो-खो का अभ्यास कर रही थीं। घटना में एक छात्रा की मौत हो गई। दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार सवार शिक्षिका फरार हो गई।

विज्ञापन




नगर के एक निजी स्कूल की कुछ छात्राएं उरमौरा स्थित डायट परिसर में खो-खो की प्रैक्टिस करने जाती हैं। बीती शाम भी वह प्रैक्टिस में जुटी थीं। बताते हैं कि इसी दौरान वहां कार चलाना सीख रही एक विद्यालय की शिक्षिका ने दो छात्राओं को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


हादसे में हर्ष नगर निवासी अनुराधा पटेल (17) पुत्र राजेश पटेल और प्रभापुरम कॉलोनी निवासी ज्ञानवी (14) पुत्री सुनील सिंह घायल हो गईं। दोनों को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनुराधा को मृत घोषित कर दिया। घायल छात्रा का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के बाद कार चला रही शिक्षिका वहां से चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। बेटी का शव देखकर बिलख पड़े। परिजनों ने हंगामा भी मचाया। मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos

बस से कुचलकर परिचालक घायल
रेणुकूट बाजार में हिंडाल्को हॉस्पिटल मोड़ के समीप बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे रेलवे स्टेशन से बीजपुर को जा रही निजी बस ने अपने ही कंडक्टर को कुचल दिया। उसकी हालत गंभीर है। 

पिपरी थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि रेणुकूट कस्बे के आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रेलवे स्टेशन रेणुकूट से बीजपुर की तरफ जाते समय बस में लटक रहे कंडक्टर का हाथ छूट जाने से नीचे गिर गया। 

बस का पिछला पहिया कंडक्टर पोथीपाथर जरहा निवासी दिनेश (30) के पैर पर चढ़ गया। घायल को हिंडाल्को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed