फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tauhid trembled after seeing the body of son-daughter

Sonebhadra News: बेटा-बहू और पोते का शव देख कांप गए तौहिद

Fri, 02 Jun 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tauhid trembled after seeing the body of son-daughter
दुद्धी। एनएच पर हथवानी के पास सड़क हादसे में दंपती और मासूम की मौत की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों का शव गांव पहुंचा तो लोग सिहर उठे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटा-बहू के साथ चार साल के पोते का शव देख तौहिद अली की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। देर शाम तीनों का शव एक साथ सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन

मृतक रसीद अली के पिता तौहिद अली ने बिलखते हुए कहा कि अपने पोते को जी भर खेला भी नहीं सका। ससुराल की जगह बेटा गांव में ही घर से मजदूरी कर जीवकोपार्जन करता तो यह हसरत पूरी हुई होती। हम तो बेटे की दूसरी संतान के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उससे पहले पूरा परिवार ही छीन गया। बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह एक हादसे में घायल हो गए थे। उपचार कराकर लौट रहे थे तब तक इस हादसे की खबर मिली। एक साथ बेटा-बहू और पोते का शव देख व्यथित तौहिद का कहना था कि ऐसे दिन की कभी कल्पना भी नहीं की थी। दुद्धी सीएचसी पर पोस्टमार्टम के बाद शव को सीधे गांव ले जाया गया, जहां तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। इस घटना के शोक में शुक्रवार को भी हथवानी और करमांव गांव के कई घरों में नहीं जले चूल्हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed