{"_id":"6084633d8ebc3e8d384ba408","slug":"take-action-against-those-who-violate-the-curfew-sp-sonbhadra-news-vns586611833","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू का उल्घंन करने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू का उल्घंन करने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई-एसपी
विज्ञापन
सोनभद्र। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत सप्ताह में दो दिन लगने वाले कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने तथा जनता में भयमुक्त वातावरण रखने तथा सुरक्षा की भावना के उद्देश्य से शुक्रवार की रात पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने राबर्टसंगज में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस विभाग के कई अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे।
राबर्ट्सगंज शीतला माता मंदिर चौराहे से होते हुए बढ़ौली चौराहे तक पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कोविड 19 के दृष्टिगत लोगों को घरों मे रहने की अपील करते हुए अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने के लिए कहा। उन्होंने मास्क की चेकिंग एवं नाइट कर्फ्यू/सप्ताहंत कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने कस्बे में यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया। संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
एसपी ने सड़कों की पटरियों से अतिक्रमण हटवाते हुए लोगों को जाम की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए भी पैदल मार्च में शामिल पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज अविनाश चन्द्र सिन्हा, थानाध्यक्ष महिला थाना संतू सरोज, कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।