फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suspicious recent death of pregnant woman

Sonebhadra News: संदिग्ध हाल में गर्भवती महिला की मौत

Fri, 16 Jun 2023 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Suspicious recent death of pregnant woman
सदर कोतवाली क्षेत्र के कुकराही गांव में नौ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के घूरमा गांव निवासी गंगाराम ने अपनी बेटी बिंदिया (25) की शादी कुकराही गांव निवासी शमशेर के साथ की थी। परिजनों के अनुसार नौ माह की गर्भवती बिंदिंया की तबीयत बुधवार की सुबह अचानक खराब हो गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वो बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन उसे लेकर पल्हारी (चिरूई) में एक ओझा के पास गए। वहां कई घंटों तक चली झाड़फूंक के बाद सेहत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed