फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suspicion of character, murder of wife by slitting her throat with a sickle, accused arrested

Sonebhadra News: चरित्र पर शक में हंसिया से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of character, murder of wife by slitting her throat with a sickle, accused arrested
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली जिले में स्थित बरगवां थाना क्षेत्र के जोबगढ़ गांव के कंटहिया टोला में बुधवार की रात धारदार हथियार से प्रहार कर पति ने महिला की जान ले ली। घटना की सूचना पड़ोस के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की विवेचना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी चरकू बियार अपनी पत्नी कुंती बियार के चरित्र पर शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी होता था। बीते शनिवार को इसे लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान आरोपी चरकू बियार ने हसिया से गर्दन पर प्रहार कर कुंती बियार की जान ले ली। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। पड़ोस के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पत्नी पर शक को लेकर हत्या करने का जुर्म कबूल किया। इसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed