फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Surpanakha's nose was cut off, Ravana abducted Sita.

Sonebhadra News: सूर्पणखा की काटी नाक, रावण ने किया सीता का हरण

Mon, 29 Sep 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Surpanakha's nose was cut off, Ravana abducted Sita.
रॉबर्ट्सगंज रामलीला में सुपनखा-लक्ष्मण संवाद का मंचन। स्रोत आयोजक
सोनभद्र/बभनी/चोपन। जिले में शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में रामलीला की धूम है। रामलीला देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को कहीं सीता स्वयंवर तो कहीं खर-दूषण वध के बाद सीताहरण की लीला हुई। धनुष यज्ञ की लीला देख जहां दर्शक प्रसन्न हुए तो वहीं सीताहरण से उनकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला में रविवार की रात में सूर्पणखा नासिका भंग खर-दूषण वध और सीताहरण प्रसंग की लीला हुई। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला की आरती उतारकर रामलीला का शुभारंभ हुआ। रामलीला देखने के लिए दूरदराज से दर्शक पहुंचे थे। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे। ग्रामीण नव युवक रामलीला समिति की तरफ से बभनी ब्लॉक के असनहर में आयोजित रामलीला में शूर्पणखा नासिका भंग खर-दूषण वध व सीताहरण की लीला हुई। पंचवटी में निवास के दौरान राम और लक्ष्मण की सुंदरता पर रावण की बहन सूर्पणखा मोहित हो जाती है। वह अपना सुंदर सा रूप बनाकर दोनों भाइयों के समक्ष जाती है और खुद से विवाह करने का प्रस्ताव रखती है। दोनों भाइयों के मना करने के बाद भी वह विवाह करने के लिए हठ करने लगती है। तब लक्ष्मण सूर्पणखा की नाक काट देते हैं। इसके बाद खर-दूषण व त्रिसरा के साथ युद्ध होती है और युद्ध में प्रभु श्रीराम उनका वध कर देते हैं। इसके बाद मारीच का सोने का हिरण बनना और सीताहरण की लीला हुई। इसके बाद जटायु-रावण के बीच युद्ध की लीला भी दिखाई गई। चोपन में श्री श्री रेलवे रामलीला समिति की तरफ से रविवार की रात में चित्रकूट में राम को मनाने के लिए भरत के पहुंचने और खड़ाऊ लेकर अयोध्या लौटने की लीला हुई। श्री शारदा आदर्श रामलीला मंडल मैहर के कलाकारों ने आकर्षक लीला किया। इस मौके पर अध्यक्ष राजन जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीता ने राम को पहनाई वरमाला
शाहगंज। जंग बहादुर सिंह इंटर काॅलेज में चल रही रामलीला में रविवार की रात राम-सीता विवाह की लीला हुई। रामचरित मानस की चौपाई सोहती सीय राम के जोरी, छबि सिंगारु मनहूं एक ठोरी..चौपाई का गायन पंडाल में बैठे भक्तों ने गाना शुरू कर दिया। रामलीला से पहले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने राम-सीता की आरती उतारी। भाजपा नेता कृष्णा पटेल ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला में आज:
0 रॉबर्ट्सगंज और रेणुकूट में आज चारों फाटक की लड़ाई, रावण-अंगद संवाद एवं लक्ष्मण शक्ति की लीला होगी।
0 बभनी क्षेत्र के असनहर में चल रहे रामलीला में आज समुद्र पर सेतु बंधन की लीला होगी।
0 डाला बाजार स्थित रामलीला मैदान में लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध और कुंभकर्ण वध होगा।

0 अनपरा तापीय परियोजना के रामलीला मैदान में आज कुंभकर्ण वध की लीला होगी।
0 शाहगंज में रामलीला में दशरण मरण की लीला होगी।
0 करमा और चोपन में चल रहे रामलीला में आज नक्कटैया, सीताहरण की लीला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed