फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Supply stopped due to burning of main panel

मुख्य पैनल जलने से आपूर्ति ठप

Sun, 01 Aug 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Supply stopped due to burning of main panel
शक्तिनगर। कोटा सब स्टेशन के मुख्य पैनल में आग लगने से इलाके की बत्ती रविवार शाम करीब सवा तीन बजे गुल हो गई। आग की खबर पर पहुंचे सीआईएसएफ के फायर विंग के जवानों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।कोटा स्टेशन में दो फीडर स्थापित किए गए हैं। अगल बगल स्थापित किए गए फीडरों से शक्तिनगर व खड़िया क्षेत्र को आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शाम सवा तीन बजे मुख्य पैनल में आग की सूचना मिली। इसके बाद जानकारी फायर कंट्रोल को दी गई। कुछ ही देर में पहुंचे अग्नि शमन दल के जवानों ने आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों का कहना है कि आग किन वजहों से भड़की इसकी पड़ताल की जा रही है। आग से दोनों फीडरों के पैनलों को क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है आग बुझाने के लिए किए गए पानी व केमिकल के प्रयोग से पैनलों के आंतरिक उपकरणों को भी क्षति पहुंची है। यूपीपीसीएल के अधिकारी व विशेषज्ञ रविवार देर रात तक घटना की वजह व क्षति का आकलन करने में जुटे रहे। बिजली आपूर्ति ठप होने से शक्तिनगर के आंबेडकर नगर, बस स्टैंड बाजार, चिल्काडांड बाजार व गांव सहित बीना क्षेत्र के गांवों व कस्बों की सप्लाई पूरी तरह बाधित हुई है। यूपीपीसीएल के एसडीओ शुभेंदु शाह ने बताया कि दोनों फीडरों के पैनलों की जांच के साथ इस बात की कोशिश की जा रही है किसी एक पैनल को आपूर्ति लायक ठीक कर दोनों क्षेत्रों में छह-छह घंटे आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा। श्री शाह का कहना था कि पैनल व उपकरणों के लिए उच्च स्तर पर बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed