फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Supply department started food distribution investigation

आपूर्ति विभाग ने शुरू की खाद्यान्न वितरण जांच

Tue, 21 Sep 2021 08:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Supply department started food distribution investigation
शिक्षकों द्वारा डीएम व एसडीएम को पत्र भेजकर खाद्यान्न वितरण में शिकायत पर मंगलवार को रजमिलान गांव पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम ने परिषदीय विद्यालय में बच्चों के खाद्यान वितरण की जांच शुरू कर दी। यहां वर्तमान समय में कोटे की दुकान निलंबित है। पिछले खाद्यान वितरण को लेकर चार परिषदीय स्कूल के सैकड़ों बच्चे और अध्यापक परेशान हैं। शिक्षकों ने डीएम सहित एसडीएम दुद्धी और बीडीओ म्योरपुर को संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र भेजकर राशन न मिलने से मिड-डे-मील बनवाने में हो रही समस्या के बारे में बताया था। बताया जा रहा है कि पहले का भी कई क्विंटल खाद्यान्न बकाया है। दुकान निलंबित होने से पिछले खाद्यान्न के बकाए को लेकर लोग संशय में हैं। ग्रामीण प्रजापति, श्याम, दूधनाथ, राधे, संतोष, बिहारी, लक्ष्मण आदि का आरोप है कि एक आपूर्ति निरीक्षक का पूर्व कोटेदार को संरक्षण मिला है। आपूर्ति निरीक्षक रामलाल और संजय शर्मा रजमिलान गांव पहुंचे। विद्यालयों में खाद्यान्न वितरण की जांच की। आपूिर्ति निरीक्षक ने कहा कि इतनी जल्दी जांच सम्भव नहीं है। गोदाम से दुकान में खाद्यान्न उठान और वितरण का मिलान करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed