फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students said to DM: Sir, coaching is free, but what about fare?

डीएम से बोले छात्र: साहब कोचिंग तो फ्री, पर किराए का क्या...

Tue, 20 Sep 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students said to DM: Sir, coaching is free, but what about fare?
विकास भवन के समीप एकलव्य कोचिंग का निरीक्षण करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : SONBHADRA
पंचायत रिसोर्स सेंटर में संचालित एकलव्य कोचिंग में मंगलवार को पहुंचे डीएम ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली। तैयारी के दौरान अपने अनुभव भी बताए। छात्र-छात्राओं ने डीएम को लंबी दूरी से आने-जाने में होने वाले व्यय की समस्या रखी। डीएम ने उनके लिए शीघ्र हॉस्टल निर्माण कराने का आश्वासन दिया। तैयारी के लिए बेहतर पाठ्य सामग्री मुहैया कराने के मकसद से स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

गरीब परिवार के मेधावी बच्चों को जेईई व नीट की निशुल्क तैयारी कराने के लिए जिला प्रशासन सीएसआर पद से एकलव्य कोचिंग का संचालन करा रहा है। पंचायत रिसोर्स सेंटर में चल रही कोचिंग का निरीक्षण करने डीएम चंद्र विजय सिंह मंगलवार को अचानक पहुंच गए। डीएम ने कोचिंग में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता कर शिक्षण कार्य में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि हम लोग काफी दूरी तय कर कोचिंग के लिए आते हैं। वाहन भाड़ा में धनराशि खर्च हो जाती है। यहां हास्टल की सुविधा होने पर पढ़ाई-लिखाई में काफी सहूलियत मिलेगी। डीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही छात्र-छात्राओं को रहने के लिए हॉस्टल उपलब्ध कराया जाएगा। सभी छात्र-छात्राओं को आईडी कार्ड व यूनिफार्म, ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्ट टीवी, लाइब्रेरी के साथ ही कोचिंग मैटेरियल आदि की सुविधा सीएसआर मद से प्रदान करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने अपने अनुभव को भी अध्ययनरत उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। कहा कि आप लोग पूरी लगन व मेहनत के साथ शिक्षण कार्य को करते रहें और आगे चलकर जिला, प्रदेश व देश का नाम रौशन करें। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, रामाधार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed