{"_id":"67371e9f0ee3a7aadd0a30f3","slug":"student-died-after-drowning-in-pond-while-bathing-on-kartik-purnima-2024-in-sonbhadra-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कार्तिक पूर्णिमा पर सहेलियों के साथ नहाने गई थी छात्रा, तालाब में डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कार्तिक पूर्णिमा पर सहेलियों के साथ नहाने गई थी छात्रा, तालाब में डूबने से हुई मौत
Fri, 15 Nov 2024 03:42 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:42 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर सहेलियों के साथ नहाने गई छात्रा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
दीपा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा पर सहेलियों के साथ नहाने गई नौंवी की छात्रा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। काफी देर बाद कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया। बेटी का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह है मामला
कस्बे के राजपुर रोड निवासी ओमप्रकाश लाल की पुत्री दीपा (14) राजकीय कन्या हाईस्कूल दोहरी में कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार की सुबह वह गांव की सहेलियों के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने पुलिस चौकी के समीप स्थित तालाब पर गई थी। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गई। जब सहेलियां नहा कर बाहर आ गईं तो दीपा के न दिखने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
शोर मचाते हुए घटना की सूचना परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण व परिजनों ने तालाब में उतरकर छात्रा की तलाश की। करीब एक घंटे बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दीपा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता बंगलुरू में रहकर काम करते हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन