फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Spraying water to save bats from heat

Sonebhadra News: गर्मी से चमगादड़ों को बचाने के लिए पानी का छिड़काव

Thu, 12 Jun 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Spraying water to save bats from heat
विंढमगंज। सतत वाहिनी व कुकुरडुबा नदी के संगम पर स्थित वन विभाग के रेंज कार्यालय में विशाल बरगद के वृक्ष पर रह रहे चमगादड़ों को गर्मी से बचाने के लिए सन क्लब सोसायटी और वन विभाग ने मुहिम शुरू की है। इसके तहत पेड़ व आसपास पानी का छिड़काव कराया, जिससे उन्हें ठंडक मिलती रहे।
विज्ञापन

वन रेंज कार्यालय परिसर में स्थित बरगद व आसपास के अन्य पेड़ों पर हजारों की संख्या में चमगादड़ों का बसेरा है। पिछले साल जून में जब तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया, तब यहां बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हुई थी। हाल यह था कि पूरा वन विभाग परिसर चमगादड़ों के शवों से पटा हुआ था। इसके दुर्गंध से लोग बेहाल थे। इस साल चमगादड़ों की मौत न हो, इसके लिए स्वयं सेवी संस्था सन क्लब सोसायटी के प्रभात कुमार ने रेंजर इमरान खान से मिलकर पेड़ों के नीचे पानी का छिड़काव करने का प्लान बनाया। पिछले कई दिनों से यह काम हो रहा है। दिन में तीन पेड़ की टहनियाें व उसके तने पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। समिति के प्रभात कुमार ने बताया कि पिछले साल बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हुई थी। इसलिए सतर्कता बरते हुए यहां पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। पेड़ के नीचे पानी होने से उन्हें राहत मिल रही है। यह काम मानसून आने तक होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed