फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP will campaign to strengthen

सपा को मजबूत करने के लिए चलेगा अभियान

Mon, 08 Dec 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 08 Dec 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
SP will campaign to strengthen
समाजवादी महिला सभा की बैठक सोमवार को सपा के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बूथ स्तर पर महिलाओं  को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


समाजवादी बुलेटिन के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर भी चर्चा की गई और जिला समेत अन्य पदाधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारी साैंपी गई।

जिलाध्यक्ष मंदाकिनी पांडेय ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। पार्टी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया और महिलाओं के विकास से जुड़ी योजनाएं संचालित किया।
विज्ञापन


कहा कि इसी वजह से तेजी से महिलाओं का झुकाव सपा की ओर बढ़ा है। जिलाध्यक्ष ने पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया।

इसके लिए उन्होंने जिला और अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। लालती देवी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के लिए आगे आना होगा। निधि पांडेय ने सदस्यता अभियान के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पार्वती देवी, शिवकुमारी यादव, गुलाबी देवी, परमशिला, उर्मिला देवी, संगीता झा, दुर्गा देवी, कलावती, विमला देवी, मंजूलता मौर्य, निर्मला आदि रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed