फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP MP Chhotelal Kharwar raised the demand in the House

Sonebhadra News : सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने सदन में उठाई मांग, नई रेल लाइन के साथ ओवर ब्रिज को लेकर बोले

Tue, 18 Mar 2025 10:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 18 Mar 2025 10:02 PM IST
सार

संसद सत्र में रॉबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने मांग उठाई और कहा कि रक्षा मंत्री के गृह क्षेत्र से सोनभद्र तक नई रेल लाइन बिछाई जानी चाहिए। इसके अलावा मिर्जाधुरी, हिंदुआरी और चुर्क के पास अंडरपास, रॉबर्ट्सगंज में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग रखी।

विज्ञापन
SP MP Chhotelal Kharwar raised the demand in the House
छोटे लाल खरवार, सांसद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने डीडीयूनगर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के गृह क्षेत्र होते हुए सोनभद्र तक नई रेल लाइन बिछाने की मांग की है। मंगलवार को लोकसभा में रेल अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान उन्होंने रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र की भौगोलिक जटिलताओं का उल्लेख करते हुए इसे रेलवे की बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने पर जोर दिया।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र का चकिया विधानसभा क्षेत्र केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गृह क्षेत्र है। बावजूद यह क्षेत्र आज रेल लाइन से नहीं जुड़ पाया है। डीडीयूनगर से चकिया, नौगढ़ से सोनभद्र वाया भभुआ होते हुए नई रेल लाइन बिछाने की जरूरत है। इससे इस दुरुह क्षेत्र में आवागमन सरल हो पाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने डीडीयूनगर से नरायनपुर, अहरौरा, मधुपुर होते हुए सोनभद्र तक रेल भी चलाने की मांग रखी। इसके अलावा चुनार, लुसा, घोरावल को मप्र से जोड़ते हुए नई रेलवे लाइन बिछाकर ट्रेन चलाने की भी आवश्यकता बताई। सांसद ने कहा कि रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को रांची से 3 बजे चलाया जाए, ताकि यह ट्रेन दिल्ली में सुबह 10 बजे तक पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह त्रिवेणी एक्सप्रेस को भी लखनऊ से छह बजे चलाने की जरूरत है। सांसद ने मिर्चाधुरी में अंडरपास, हिंदुआरी, सोनभद्र रेलवे स्टेशन के बीच अंडरपास, नई बाजार से चुर्क नगर पंचायत आने के लिए अंडरपास बनवाने, सोनभद्र रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण और रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने की भी मांग सदन में रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed