फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP leader's wife sued for illegal mining

अवैध खनन में सपा नेता की पत्नी पर मुकदमा

Sat, 07 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP leader's wife sued for illegal mining
अवैध खनन के मामले में चर्चित सपा नेता इश्तियाक खान की पत्नी के खिलाफ ओबरा थाने में शनिवार की शाम मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर जाकर दूसरे की निजी भूमिधरी में बोल्डर की निकासी और परिवहन किया जा रहा है। खनिज विभाग की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

ओबरा के बिल्ली मारकुंडी निवासी सपा नेता इश्तियाक खान की पत्नी आफरीना खान के इशाना कंस्ट्रक्शन को 5.80 एकड़ क्षेत्रफल में वर्ष 2016 से मई 2026 तक के लिए खनन पट्टा स्वीकृत किया गया है। एडीएम के निर्देश पर लेखपाल ओमप्रकाश चतुर्वेदी व राजस्व निरीक्षक मो. आरिफ की संयुक्त टीम की जांच के दौरान स्वीकृत क्षेत्र में खनन कार्य बंद मिला। इसके बजाय स्वीकृत क्षेत्र के बाहर रास्ता बनाकर दूसरों की निजी भूमि से अवैध खनन कार्य होता पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर खान निरीक्षक ने ओबरा थाने में तहरीर दी। इस तहरीर के आधार पर शनिवार की शाम पुलिस ने पट्टाधारक आफरीना खान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed