फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP candidate took nomination paper for the post of District Panchayat President

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी ने लिया नामांकन पत्र

Tue, 22 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
SP candidate took nomination paper for the post of District Panchayat President
कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन फार्म लेते सपा प्रत्य? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन होना है। इसके लिए तैयारी तेज हो गई है। निर्वाचन कार्यालय जहां चुनाव कराने को लेकर तैयारी में है तो राजनीतिक दल अपने-अपने खेमे को मजबूत करने में जुटे हैं। मंगलवार को समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जय प्रकाश पांडेय ने कलेक्ट्रेट स्थित चुनाव कार्यालय से नामांकन पत्र लिया। नामांकन पर्चा लेने के बाद चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है। उधर, भाजपा सहित अन्य दलों के उम्मीदवारों की घोषणा अभी तक नहीं होने से अटकलबाजी का दौर जारी है।
विज्ञापन

31 सदस्यीय जिला पंचायत के सदन में इस बार अध्यक्ष चुनकर कौन जाएगा यह भविष्य के गर्भ में है। प्रथम नागरिक अपने-अपने दल का होने के लिए सभी दलों ने जोर लगा दिया है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने घघरी से जिला पंचायत सदस्य एवं पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय उर्फ चेखूर पांडेय को उम्मीदवार घोषित किया है। उनके नामांकन के लिए मंगलवार को जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जय प्रकाश पांडेय ने नामांकन पत्र लिया। सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार विजयी होगा। उधर, भाजपा की ओर से किसी को अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाने से अभी भी कई नामों की चर्चा है। वहीं पार्टी के सूत्र बताते हैं कि अभी अपना एल एस और भाजपा के बीच बातचीत का दौर जारी है। जल्द ही उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed