फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonebhadra news

सीमावर्ती गांवों में हाथियों का आतंक, घर से बेघर हुए लोग

Tue, 29 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
sonebhadra news
बभनी। छत्तीसगढ़ प्रांत के बार्डर से लगे गांवों में पांच दिन से हाथियों का झुंड आतंक मचाए हुए है। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हाथी शाम होते ही गांव घुस कर तांडव कर रहे हैं। दिन भर जंगल में गर्जना करते हैं। सोमवार की रात में भी करमघट्टी गांव मे घुसे हाथियों के झुंड ने खूब आतंक मचाया। मंगलवार की सुबह हाथियों का झुंड पुन: जंगलों में चला गया।
विज्ञापन

करमघट्टी गांव में सोमवार की रात हाथियों का झुंड घुस गया। हाथियों को गांव में घुसते देख कर ग्रामीण घर छोड़ कर भाग गए। गांव के मंधारी, मान सिंह, हूबलाल सहित छह लोगों का घर हाथियों ने गिरा दिया और घरों में रखा महुआ, मक्का और धान हाथी खा गए। इसके साथ ही फसलों को भी क्षति पहुंचाया। हाथियों के उत्पात से भयभीत ग्रामीण अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर छोड़ रात होते ही अन्यत्र चले जा रहे हैं। हाथियों के उत्पात से पूरा गांव दहशत में है। गांव के कामेश्वर, अनुराग, सुखनारायण, रामेश्वर, रामलखन जगसाय, लालशाय अहिबरन, रामसुभाग आदि ने बताया कि अरहर, धान, सरसों की फसल को हाथियों के झुंड ने भारी नुकसान पहुंचाया है। रविवार की रात में हाथियों का झुंड मगरमाड़ गांव में घुसा था। गांव के नाबालिग सिंह, लालशाय और विमला देवी का घर में रखे धान, मक्का को हाथी खा गए और खटिया, बर्तन को तोड़ फोड़ कर घर गिरा दिया। घर के पास में अरहर की फसल को भी रौंद दिया। लीलावती, जगसाय, सहदेव के अरहर की फसल को भी रौंद डाला। हाथियों के आतंक से ग्रामीण रात होते ही घर छोड़ दे रहे हैं। बताया जा रहा कि हाथियों के दल मे दो बच्चे हैं। बच्चे जिधर जा रहे है झुंड भी उधर घर मकान गिराते हुए पहुंच जा रहा है। सोमवार को बभनी, म्योरपुर, जरहा वन रेंज के अफसर अपनी टीम के साथ हाथियों को जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ की सीमा तक भगाया, लेकिन शाम ढलते ही हाथियों का झुंड करमघट्टी गांव मे घुस गया। इस पर लोग घर छोड़कर भागना शुरू कर दिया। इस दौरान करमघट्टी ग्राम प्रधान रामकुमार, भवर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकेश गुप्ता, विजेन्द्र कुमार, बभनी वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा, जरहा वन क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार, म्योरपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। मंगलवार की सुबह हाथियों के झुंड ने जंगल का रुख कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed