{"_id":"6451fd76c4e84e12f50bd1ba","slug":"sonebhadra-crime-woman-gang-raped-after-drinking-alcohol-case-filed-against-husband-s-two-friends-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra Crime: शराब पिलाकर घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति के दो दोस्तों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra Crime: शराब पिलाकर घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति के दो दोस्तों पर केस दर्ज
Wed, 03 May 2023 11:52 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 03 May 2023 11:52 AM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह घर पर नहीं था। उसकी 35 वर्षीय पत्नी और 15 साल की बेटी घर पर थी। बेटी घर के बाहर अन्य छोटे बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव के परिचित दो युवक घर पर पहुंचे। दोनों ने धोखे से पत्नी को शराब पिलाया। इसके बाद दोनों से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र में सदर कोतवाली पुलिस ने महिला को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह घर पर नहीं था। उसकी 35 वर्षीय पत्नी और 15 साल की बेटी घर पर थी। बेटी घर के बाहर अन्य छोटे बच्चों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव के परिचित दो युवक घर पर पहुंचे। दोनों ने धोखे से पत्नी को शराब पिलाया। इसके बाद दोनों से उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने पर आरोपी उसकी पत्नी को छोड़कर भाग गए। सूचना पर जब घर पहुंचा तो पत्नी जमीन पर बेसुध मिली। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर मंगलवार की शाम मु. हुसैन उर्फ चवन्नी और रामशरण पर सामूहिक दुष्कर्म और एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन