फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra: Bike rider milk seller died due to uncontrollable pickup, head injury due to lack of helmet

Sonebhadra: बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दूध विक्रेता की मौत, हेलमेट न होने से सिर पर आई चोट

Thu, 18 May 2023 10:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 18 May 2023 10:37 AM IST
सार

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव निवासी रामजनम (55) दूध का व्यापार करता था। बुधवार की रात दूध बेचकर वह रेणुकूट से घर लौट रहा था। मुर्धवा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दूध विक्रेता को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Sonebhadra: Bike rider milk seller died due to uncontrollable pickup, head injury due to lack of helmet
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सोनभद्र में पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ के पास बुधवार की देर रात पिकअप की चपेट में आने से दूध विक्रेता की मौत हो गई। दूध बेचकर घर लौटते समय बाइक सवार पिकअप की चपेट में आ गया। हेलमेट न होने से उसे सिर में गम्भीर चोट आई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पिकअप चालक फरार है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रिश्ता हुआ शर्मसार: बाप ही बेटी से करता रहा दुष्कर्म, बेटी ने वीडियो क्लिप बनाकर बुलाई पुलिस,ये है पूरा मामला
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव निवासी रामजनम (55) दूध का व्यापार करता था। बुधवार की रात दूध बेचकर वह रेणुकूट से घर लौट रहा था। मुर्धवा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दूध विक्रेता को चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रामजनम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप औऱ बाइक को भी कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया। उधर हादसे की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed