{"_id":"6476d0d3aa8fc8d864071f66","slug":"sonebhadra-accident-bike-rider-hit-the-brothers-sitting-outside-the-shop-elder-brother-died-younger-serious-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra accident: दुकान के बाहर बैठे भाइयों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra accident: दुकान के बाहर बैठे भाइयों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर
Wed, 31 May 2023 02:16 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 31 May 2023 02:16 PM IST
सार
नकतवार ग्राम पंचायत के टोला नैकाहा निवासी बबलेश चौधरी (23) पुत्र चंद्रिका चौधरी सड़क किनारे स्थित मकान में ही किराने की दुकान चलाता था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के सामने चारपाई पर बैठकर मोबाइल चला रहा। इसी दौरान झारखंड बार्डर की ओर से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र में कोन क्षेत्र के नकतवार गांव में मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक की चपेट के आने से युवा दुकानदार की मौत हो गई। हादसे में उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: गंगा दशहरा पर तट पर उतरा देवलोक, उतारी गई मां गंगा की महाआरती, लगा 56 भोग
विज्ञापन
नकतवार ग्राम पंचायत के टोला नैकाहा निवासी बबलेश चौधरी (23) पुत्र चंद्रिका चौधरी सड़क किनारे स्थित मकान में ही किराने की दुकान चलाता था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के सामने चारपाई पर बैठकर मोबाइल चला रहा। इसी दौरान झारखंड बार्डर की ओर से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जोरदार टक्कर से बबलेश और उसके साथ बैठे भाई अनूप चौधरी (18) को गंभीर चोटें आई। दोनों को घर वाले आननफानन कोन अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डाक्टर ने बबलेश को मृत घोषित कर दिया। भाई का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। चार भाइयों में बबलेश तीसरे व अनूप चौथे नंबर पर है।